लखीमपुर खीरी

पिता के सपनों को किया साकार: रिया गुप्ता ने NEET में शानदार सफलता हासिल कर बढ़ाया पलिया का मान

कैंसर से पिता के निधन के बाद मां बनीं हौसला, ऑल इंडिया रैंक 16,000 और प्रदेश में 7,000वीं रैंक हासिल करने पर भाजपा नेता रवि गुप्ता ने किया सम्मानित।

पलिया की बेटी रिया गुप्ता ने संघर्ष को अपनी ताकत बनाया। पिता के असमय निधन के बाद मां के हौसले और अपनी मेहनत के दम पर NEET में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया।

लखीमपुर खीरी/पलिया। कहते हैं कि कठिन परिस्थितियां इंसान को मजबूत बनाती हैं। पलिया नगर की बेटी रिया गुप्ता ने इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है। पिता हरीश गुप्ता के कैंसर से असमय निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन मां गीता गुप्ता ने हार नहीं मानी और बेटी का हौसला बनकर हर कदम पर उसका साथ दिया।
मां के प्रोत्साहन और अपनी अथक मेहनत के बल पर रिया गुप्ता ने NEET परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 16,000 तथा उत्तर प्रदेश में 7,000वीं रैंक प्राप्त कर पलिया क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। रिया का सपना एमबीबीएस डॉक्टर बनकर क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है।
रिया की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भाजपा नेता रवि गुप्ता अपनी टीम के साथ रिया के घर पहुंचे और उन्हें शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रिया की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
रवि गुप्ता ने रिया को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पलिया विधानसभा की जनता को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने आशा जताई कि रिया भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज और क्षेत्र की सेवा करेंगी।
इस अवसर पर दुधवा नेशनल पार्क की मोटिवेटर नाजरून निशा, वरिष्ठ अध्यापक सतीश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, नीतांशु गुप्ता, यश गुप्ता, आकाश गुप्ता, अग्रिम गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Mobile App
Search
YouTube
Facebook
error: © Ground Zero Report Digital Content is protected. Copying is not allowed.