Blog
Trending

IMD Alert: गर्मी के बीच राहत, कई राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी

Heatwave Vs Monsoon: दिल्ली-UP में लू, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर! अगले 12 घंटों में दिखेगा मानसून का असर, 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट… कहीं 100 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं तो कहीं पड़ेगी झमाझम बारिश।

देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट लेनी शुरू कर दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 12 घंटों में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मानसून का असर दिखाई देने की संभावना जताई है। वहीं दूसरी ओर देश के 17 राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बन रही अनुकूल परिस्थितियों की वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका असर सबसे पहले अंडमान-निकोबार और पूर्वोत्तर भारत में दिखाई देगा। आने वाले दिनों में पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है।
दिल्ली में भीषण लू का अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले 5 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 26 मई के बीच तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। फिलहाल आसमान साफ रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर
उत्तर प्रदेश में भीषण लू का असर जारी रहेगा। राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, बांदा और प्रयागराज में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
बिहार में बारिश और तेज आंधी की संभावना
बिहार के कई जिलों में मौसम बदलने के संकेत मिले हैं। पटना में हल्के बादल छाए रह सकते हैं जबकि गया में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। वहीं मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में उमस भरी गर्मी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की संभावना जताई गई है।
राजस्थान में गर्म रातें बढ़ाएंगी परेशानी
राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में गर्म रातों का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं जोधपुर, बीकानेर, कोटा और उदयपुर में दिनभर तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।
हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के आसार
हिमाचल प्रदेश में 21 से 23 मई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। शिमला, मनाली, मंडी, कुल्लू और धर्मशाला में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है।
वहीं उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और चमोली में भी बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
झारखंड और जम्मू-कश्मीर में अलर्ट
झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में अगले कुछ घंटों में मौसम बदल सकता है। 23 और 24 मई को तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटों के दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। श्रीनगर, जम्मू, पुंछ और अनंतनाग समेत कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!