-
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के बहुचर्चित खीरी हिंसा केस में आज जिला जज शिव कुमार सिंह की अदालत में अहम सुनवाई होगी। मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में घटना के चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
अदालत में आज तत्कालीन सीओ संजय नाथ तिवारी और एसडीएम की गवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई जाएगी। वहीं, घटना के प्रत्यक्षदर्शी इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह भी कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराएंगे।
सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से मुकदमे के दूसरे विवेचक सुधीर चंद्र पांडेय की गवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने देर शाम तक गवाह से जिरह की।
अभियोजन पक्ष के डीजीसी फौजदारी अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि अगली सुनवाई में तीसरे विवेचक इंस्पेक्टर धर्म प्रकाश शुक्ल की गवाही भी कराई जाएगी।
बता दें कि इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को पहले भी कोर्ट में गवाही के लिए सम्मन भेजा गया था, लेकिन पेश न होने पर अदालत ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट और धारा 350 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया था।
Back to top button
error: Content is protected !!