थारू क्षेत्र की 21 छात्राओं को मिली साइकिल, डॉ. अजय अवस्थी बोले— शिक्षा ही विकास का सबसे बड़ा आधार
सोनहा गांव में समाजवादी पार्टी के नेताओं की मौजूदगी में हुआ साइकिल वितरण, छात्राओं ने जताई खुशी

रिपोर्ट प्रशांत मिश्रा
लखीमपुर खीरी। जिले के चंदनचौकी स्थित थारू जनजाति क्षेत्र के सोनहा गांव में समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. अजय कुमार अवस्थी ने क्षेत्र की 21 स्कूली छात्राओं को साइकिल वितरित की।कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष फुरकान अंसारी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
साइकिल मिलने के बाद छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्राओं ने कहा कि अब उन्हें स्कूल आने-जाने में काफी सुविधा होगी। पहले लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी, लेकिन अब साइकिल मिलने से समय की बचत होगी और पढ़ाई भी नियमित रूप से कर सकेंगी।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की। जिला पंचायत सदस्य लीला देवी ने कहा कि डॉ. अजय कुमार अवस्थी लगातार क्षेत्र के लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे ग्रामीणों को लाभ मिला है। अब क्षेत्र के लोगों को लगने लगा है कि डॉ. अजय अवस्थी उनके परिवार के सदस्य की तरह हैं और छोटी-छोटी समस्याओं के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया गया और छात्राओं को आगे बढ़कर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया।



