उत्तर प्रदेशराजनीतिलखीमपुर खीरी

लखीमपुर में कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ संकल्प सभा’, अजय राय ने भाजपा पर बोला बड़ा हमला

जंतर-मंतर पर NEET छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की निंदा, महंगाई, बेरोजगारी और संविधान के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

“क्या संविधान खतरे में है? क्या छात्रों की आवाज दबाई जा रही है? लखीमपुर में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ संकल्प सभा’ से भाजपा सरकार पर अजय राय का बड़ा हमला। देखिए पूरी रिपोर्ट…”

लखीमपुर खीरी। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के हजरतपुर में कांग्रेस ने ‘संविधान बचाओ संकल्प सभा’ का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस नेत्री नेहा पटेल की ओर से किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ सीतापुर सांसद राकेश राठौर और पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा भी मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि संविधान देश के करोड़ों वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की सबसे बड़ी गारंटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है। साथ ही महंगाई, बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।
अजय राय ने जंतर-मंतर पर NEET अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी।
सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने युवाओं से संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की अपील की। वहीं पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने की, जबकि संचालन विजेंद्र राठौर एडवोकेट ने किया। सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिलाएं और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Mobile App
Search
YouTube
Facebook
error: © Ground Zero Report Digital Content is protected. Copying is not allowed.