उत्तर प्रदेशदिल्ली एनसीआरलखीमपुर खीरी

राष्ट्रीय स्तर पर लखीमपुर का गौरव! युवा पत्रकार विनीत कुमार गुप्ता को ’40 अंडर 40′ अवार्ड, दिल्ली में उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

नई दिल्ली में आयोजित News4Media के प्रतिष्ठित '40 Under 40 Awards' समारोह में ETV Bharat के जिला संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

लखीमपुर खीरी के लिए गर्व का पल… जिले के युवा पत्रकार विनीत कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। देशभर के हजारों पत्रकारों में चयन के बाद उन्हें प्रतिष्ठित ’40 अंडर 40 अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। आखिर कौन हैं विनीत कुमार गुप्ता और किन जमीनी खबरों ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया?

लखीमपुर खीरी। जिले के लिए गर्व और सम्मान का क्षण तब आया, जब युवा पत्रकार विनीत कुमार गुप्ता को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए News4Media के प्रतिष्ठित ’40 Under 40 Awards’ से सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर मीडिया जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें दैनिक भास्कर के चीफ एडिटर जगदीश शर्मा, नेशनल पॉलिटिकल एडिटर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, हिंदुस्तान के एडिटर-इन-चीफ शशि शेखर तथा News4Media के एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा शामिल रहे।
’40 Under 40 Awards’ देश के उन चुनिंदा 40 वर्ष से कम आयु के पत्रकारों को दिया जाता है, जिन्होंने अपनी निष्पक्ष, प्रभावशाली और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता से अलग पहचान बनाई हो। चयन प्रक्रिया में जूरी द्वारा विस्तृत मूल्यांकन और साक्षात्कार के बाद देशभर से केवल 40 प्रतिभाशाली पत्रकारों का चयन किया जाता है।
वर्तमान में ETV Bharat में लखीमपुर खीरी के जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत विनीत कुमार गुप्ता ने कई ऐसी खोजी और जनसरोकार से जुड़ी रिपोर्टें कीं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। इनमें जिले के इकलौते पोस्टमार्टम हाउस की बदहाली, बारिश में खुले आसमान के नीचे शवों का पोस्टमार्टम, 40 गांवों के 4112 लोगों पर वन विभाग की कार्रवाई, पुलिस गश्त का रियलिटी चेक, ग्रंट नंबर-12 गांव का अस्तित्व संकट, रिक्शा चालकों की बदहाली, धौरहरा के आंगनबाड़ी केंद्रों का उत्कृष्ट मॉडल और स्थानीय हाट बाजारों की जमीनी रिपोर्ट जैसी खबरें प्रमुख रहीं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद विनीत कुमार गुप्ता ने इसे लखीमपुर खीरी की जनता, ETV Bharat के संपादक आलोक त्रिपाठी, पूरी टीम, अपने माता-पिता, परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि और अधिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। आगे भी वे निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित की पत्रकारिता पूरी निष्ठा के साथ जारी रखेंगे।
यह सम्मान न केवल विनीत कुमार गुप्ता की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे लखीमपुर खीरी जिले के लिए भी गर्व का विषय माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Mobile App
Search
YouTube
Facebook
error: © Ground Zero Report Digital Content is protected. Copying is not allowed.